सारंगढ़ बिलाईगढ़ : 27 जून 2023 कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी ने नदी-नालों में बाढ़ आपदा के मद्देनजर जिले में बाढ़ नियंत्रण कक्ष एवं आपदा राहत शाखा की स्थापना की है। जिले में 24 घंटे बाढ़ नियंत्रण केन्द्र खुला रहेगा और बाढ़ कन्ट्रोल रूम का फोन नंबर 07768-299016 है जहां नगर सैनिकों की ड्यूटी लगाई गई है। उन सैनिकों के मोबाइल नंबर-9753142926, 8827148855, 9340761945, 8878257818 है।डिप्टी कलेक्टर टी.आर. महेश्वरी (मो.नं. 8103365300) को बाढ़ आपदा राहत शाखा का प्रभारी व नोडल अधिकारी बनाया गया है। उनका ईमेल [email protected] है।

इसी प्रकार जिले के तहसील मुख्यालय कार्यालयों में भी बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है एवं अधिकारियों को नियंत्रण अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। इसके अनुसार एसडीएम बिलाईगढ़ डॉ स्निग्धा तिवारी का मो.नं. 7987283205, एसडीएम सारंगढ़ कार्यालय मोनिका वर्मा का मो.नं. 9329341984, सारंगढ़ तहसीलदार नेत्रप्रभा सिदार का मो.नं.8602547239, बरमकेला तहसीलदार शनि कुमार पैकरा का मो.नं. 9827464329, सरिया तहसीलदार अनुज कुमार पटेल का मो. नं. 942418600, भटगांव तहसीलदार करूणा आहेर का मो.नं. 8839876929, बिलाईगढ़ तहसीलदार नमिता मारकोले का मो.नं. 8435342893 और उप-तहसील कोसीर के नायब तहसीलदार अर्पण कुमार कुर्रे का मो. नं. 9754213789 है। जिला एवं तहसील मुख्यालयों में इन फोन और मोबाइल नंबर तथा ईमेल के माध्यम से बाढ़ एवं आपदा संबंधी सूचना दिया जा सकता है।

Spread the love