रायपुर :6 जुलाई 2023 भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक आज होने वाली है। विधानसभा के मानसून सत्र से पहले होने वाली इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्योंकि कई अहम प्रस्तावों को बैठक में मंजूरी मिल सकती है और सरकार छत्तीसगढ़ के संविदा और दैवेभो कर्मचारियों को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है।

प्रदेश में स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल चल रही है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है, लिहाजा इसे लेकर भी कैबिनेट की बैठक में चर्चा होगी। नियमितिकरण को लेकर उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने संकेत दिये थे। फिलहाल सभी विभागों की जानकारी मंगाई गई है। उन्होंने बताया है कि 6 जुलाई को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें कई प्रस्ताओं पर चर्चा होगी। उन्होंने नियमितिकरण पर कैबिनेट बैठक में निर्णय लेने की संकेत देते हुए कहा कि नियमितिकरण की चर्चा हो रही है। कैबिनेट में ये बात आएगी। सभी से चर्चा के बाद ही किसी निर्णय पर पहुंचेंगे।

बैठक में मानसून सत्र के दौरान अनुपूरक बजट की स्वीकृति के साथ विपक्ष को जवाब देने की रणनीति भी तैयार की जाएगी। इसके अलावा मानसून के आगमन के साथ ही किसानों को पर्याप्त बीज,खाद कीउपलब्धता और सरकारी की आगामी रणनीति को लेकर चर्चा होगी। सुबह 11 बजे से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में ये बैठक होगी, जिसमें भूपेश मंत्रिमंडल के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे।

Spread the love