महासमुंद : 08 जून 2023 छत्‍तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बुधवार गुरुवार की मध्य रात नगर के छत्रपति शिवाजी चौक पर अज्ञात स्कार्पियो वाहन की टक्कर से दुपहिया सवार कांग्रेस नेता सुरेश द्विवेदी की मौत हो गई। इस घटना से शहर में शोक व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता सुरेश द्विवेदी रात साढ़े 12 बजे बरोंडा चौक की ओर से क्लब पारा स्थित घर लौट रहे थे। सुविधा एसटीडी के पास जैसे ही वे राइट टर्न करते सड़क पर आए, नेहरू चौक की ओर से बरोंडा चौक जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात स्कार्पियो वाहन ने टक्कर मारा। जिससे द्विवेदी 20 मीटर दूर जा गिरे, उनकी दुपहिया लगभग 50 दूर पड़ी मिली। घटना के बाद स्कार्पियो चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। इधर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सको ने द्विवेदी को मृत घोषित कर दिया।

बता दे कि सुरेश द्विवेदी जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष और विधायक प्रतिनिधी थे। इधर सुरेश द्विवेदी के मौत की खबर सुनकर कांग्रेसी नेता,कार्यकर्ताओं और लोगों में शोक की लहर है।

Spread the love