बीजापुर :- छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। एक बार फिर  सुरक्षाबलों ने माओवादियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। सीआरपीएफ जवानों ने सर्चिंग के दौरान 50 किलो IED बम बरामद किया है। नक्सलियों ने इस बार सुरक्षाबलों के वाहन को निशाना बनाया था। लेकिन के जवानों ने नक्सलियों के मनसूबों पर पानी फेर दिया। मौके पर से 25-25 किलोग्राम के दो सीरियल आईडी बरामद की।

जानकारी अनुसार नक्सलियों ने बासागुड़ा मार्ग पर 50 किलो का आईईडी बिछा रखा था। लेकिन जवानों ने सर्चिंग के दौरान अपनी सक्रियता से नक्सलियों के साजिश को नाकाम कर दिया है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है.

Spread the love