मिशन चंद्रयान 3 : इसरो आज 14 जुलाई 2023 दिन शुक्रवार को दोपहर 2: 35 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से चंद्रयान 3 लॉन्च (ISRO’s Chandrayaan-3 Launch) करने जा रहा है। चंद्रायन 3 कामयाब हुआ तो बदल जाएगा भारत इतिहास चंद्रयान-3 के इस पूरे मिशन को ISRO की वेबसाइट (https://www.isro.gov.in ) और YouTube चैनल से लाइव करेगा. चंद्रयान 3 मिशन के अंतर्गत इसका रोबोटिक उपकरण 24 या 25 अगस्त को चांद के उस हिस्से (शेकलटन क्रेटर) पर उतरेगा जहां अभी तक किसी भी देश का कोई अभियान नहीं पहुंचा है।

इसी वजह से पूरी दुनिया की निगाहें भारत के इस मिशन पर हैं।पहले के मुकाबले इस बार चंद्रयान 3 (ISRO’s Chandrayaan-3 Launch) का लैंडर ज्यादा मजबूत पहियों के साथ 40 गुना बड़ी जगह पर लैंड होगा। चंद्रयान 3 को जीएसएलयू एमके 3 रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा। लैंडर को सफ लतापूर्वक चांद की सतह पर उतारने के लिए इसमें कई तरह के सुरक्षा उपकरणों को लगाया गया है। चंद्रयान 3 मिशन की थीम ‘साइंस ऑफ द मूनÓ यानी चंद्रमा का विज्ञान है।चौथा देश बन जाएगा भारत : एक सफल मिशन भारत को ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाले देशों के एक विशिष्ट क्लब में शामिल होते हुए देखेगा, अन्य देशों में संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ शामिल हैं। वहीं, चंद्रयान 3 भारत को चंद्रमा की सतह पर अपना अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश बन जाएगा।

Chandrayaan-3 – Mission Profile

बता दें कि चंद्रयान-3 मिशन (ISRO’s Chandrayaan-3 Launch) के लिए इसरो के सबसे भरोसेमंद रॉकेट LVM-3 (Launch Vehicle Mark – III) से लॉन्च किया जाएगा। चंद्रयान-3 के इस पूरे मिशन को ISRO की वेबसाइट (https://www.isro.gov.in ) और YouTube चैनल से लाइव करेगा।

Spread the love