रायपुर : छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होना है जिसके चलते सियासी गलियारों में घमासान मचा हुआ है विधानसभा चुनाव से पहले छत्‍तीसगढ़ सरकार और संगठन में बड़ा बदलाव फेरबदल देखने को मिल रहा है। इसी बीच छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस से एक बड़ी खबर आ रही है। फूलो देवी नेताम ने छत्‍तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा दे दिया है। फूलो देवी नेताम ने अपना इस्‍तीफा महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्‍यक्ष को भेज दिया है। फूलो देवी नेताम पिछले 7 साल से महिला कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष पद पर थीं। वर्तमान में फूलो देवी नेता राज्‍यसभा सांसद भी हैं।

विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस की ये दूसरी बड़ी नियुक्ति है। इससे पहले कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव को राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाया था। इससे पहले चुनावी वर्ष में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ के लोकसभा सदस्य दीपक बैज को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कमान दी है। अब तक इस पद पर कांग्रेस विधायक मोहन मरकाम जिम्मेदारी संभाल रहे थे। लंबे समय से मोहन मारकम को हटाए जाने की चर्चा हो रही थी। अब कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने बस्तर के आदिवासी नेता दीपक बैज को प्रदेश की कमान सौप दी है। बता दें कि दीपक बस्तर सीट से लोकसभा के सदस्य हैं।

फूलो देवी नेताम बस्तर संभाग के कोंडागांव की रहने वाली हैं. छत्तीसगढ़ में उनकी गिनती वरिष्ठ महिला आदिवासी नेताओं में होती है. लोकसभा चुनाव के दौरान कांकेर सीट से उन्हें ही कांग्रेस से टिकट दिए जाने की चर्चा थी, लेकिन अंत में उन्हें टिकट नहीं मिला. बाद में पार्टी ने राज्यसभा सांसद की टिकट दी और संसद तक उन्हें पहुंचाया |

Spread the love