लखन साहू

बिलाईगढ़ : 17 जनवरी 2023 विकासखंड बिलाईगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत पवनी में कर्मा माता मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन संदीप साहू अध्यक्ष तेलगानी बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन (कैबिनेट मंत्री) जी की अध्यक्षता में भूमिपूजन किया गया | अतिथियों के पवनी पहुंचने पर साहू समाज के लोगों ने उनका आतिशबाजी व बजे~गाजे व महिलाओं द्वारा डांडिया नृत्य कर स्वागत किया | तत्पश्चात मुख्य अतिथि संसदीय सचिव चंद्रदेव राय व अतिथियों द्वारा मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया |

इस दौरान टहल सिंह साहू जी द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि साहू समाज हमेशा एकजुट रहेगा तथा नए नियम व रीति–नीति के बारे में समाज को अवगत कराया और वे बिना राजनीति चुनाव लड़े समाज के सामाजिक कार्य में सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेंगे | संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने साहू समाज के लोगों को हमेशा एकजुट होकर रहने वाला समाज बताया, उन्होंने कहा कि वे पवनी के विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे | वही इस दौरान उन्होंने द्वारिका साहू जी द्वारा की गई मांग को ध्यान में रखते हुए कर्मा माता मंदिर निर्माण हेतु 4 लाख,15 फिट हनुमान जी की मूर्ति निर्माण हेतु 1 लाख, सीसी रोड निर्माण हेतु 5 लाख, शिवप्रसाद के लिए 50 हजार जनसंपर्क राशि, पूजा डांडिया ग्रुप के लिए 5 हजार एवं कीर्तन मंडली के लिए 5 हजार की घोषणा की | जिला पंचायत सभापति भूपेंद्र विक्रांत साहू ने भी मंदिर निर्माण हेतु 1 लाख रुपए की घोषणा की | जिस पर साहू समाज सहित ग्रामीण जनो के लोगों ने उनका आभार जताया | कार्यक्रम में अध्यक्षा तेलधानी बोर्ड छत्तीसगढ़( कैबिनेट मंत्री), प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मोहन कुमारी साहू , तोषराम साहू जिला अध्यक्ष साहू संघ सारंगढ़ , ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी भागवत साहू , जिला पंचायत सभापति बलौदा बाजार भूपेंद्र विक्रांत साहू, शनीराम साहू तहसील अध्यक्ष साहू संघ बिलाईगढ़, हेतराम साहू परिक्षेत्र अध्यक्ष साहू संघ पवनी,लोकनाथ साहू ग्राम अध्यक्ष पवनी सहित विभिन्न जिले के जिला अध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष,परिक्षेत्र अध्यक्ष , ग्राम अध्यक्ष और ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे|

Spread the love