रायपुर :15 मार्च 2023 वन मंत्री मोहम्मद अकबर की मां फैमुन निशा का देर रात निधन हो गया। वो 90 साल की थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्री मोहम्मद अकबर की मां के निधन पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा है..

कैबिनेट में साथी मंत्री मोहम्मद अकबर जी को मातृ शोक का समाचार दुखद है। माँ का जाना कभी न भर सकने वाला शून्य होता है। ईश्वर माता जी की आत्मा को शांति एवं परिवारजनों को संबल दे।

भूपेश बघेल, मुख्यमंत्रीवन मंत्री की मां फैमुन निशा का मंगलवार को रात 10 बजे इंतेकाल हुआ। वे स्व मोहम्मद अख़्तर, स्व मोहम्मद सरवर, छत्तीसगढ़ के वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर तथा मोहम्मद असग़र की माता थीं। उन्हें बुधवार दोपहर 1 बजे मौदहापारा क़ब्रिस्तान में सपुर्दे ख़ाक किया जाएगा। शवयात्रा मौदहापारा स्थित निवास से निकलेगी

Spread the love