बिलाईगढ़ : 2 अगस्त 2023 बिलाईगढ़ विकासखंड के टुण्डरी पुल के पास होंडा सिटी वाहन में अवैध रूप से गांजा परिवहन करते दो आरोपियों को बिलाईगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के कब्जे से 39 किलो गांजा जप्त किया गया है जिसकी कीमत ₹195000 बताई जा रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एक लाल रंग के होंडा सिटी वाहन में अवैध रूप से गांजा परिवहन करते दो आरोपियों को बिलाईगढ़ पुलिस ने घेरा बंधी कर गिरफ्तार किया है आरोपियों द्वारा गांजा को उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा था। वही आगे की कार्यवाही की जा रही है आरोपियों का नाम परविन्दर सिंह उम्र 28 वर्ष साकिन खातीवाला टैंक इन्दौर रूम नंबर 304 थाना भंवरकुआ जिला इन्दौर (म.प्र.), परमानंद जायसवाल उम्र 33 वर्ष साकिन संजय नगर सराईपाली थाना सराईपाली जिला महासमुन्द (छ.ग.) है |

Spread the love