कलेक्टर श्री के.एल. चैहान

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : 9 फरवरी 2024

कलेक्टर श्री के.एल. चैहान ने जिले के आपदा राहत कोष शाखा और सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया था कि वे जितना लंबित प्रकरण है, उस प्रकरण का त्वरित निराकरण कर स्वीकृति के लिए भेजें। निर्देश के पालन में अप्रैल से लेकर जनवरी तक के प्रकरण को प्रस्तुत किया गया, जिसमें जिले के 9 नागरिक जिनकी प्राकृतिक आपदा से मृत्यु हुई है, उनके आश्रित परिवारिक सदस्यों के लिए चार लाख रूपए का सहायता राशि स्वीकृत किया है। इसके अंतर्गत बिलाईगढ़ तहसील में सर्प काटने हुए मृत्यु प्रकरण में ग्राम छिर्रा के संदीप कुमार कुर्रे की मृत्यु पर पिता गनेशराम को, ग्राम पचरी के दिनेश लहरे की मृत्यु पर पत्नी ब्रिंटीबाई लहरे को, ग्राम दोमुहानी के धनेश्वरी बंजारे की मृत्यु पर पिता तीजराम बंजारे को, ग्राम टुंडरी की पूजा मिरी की मृत्यु पर उनकी माता कौशिल्या पति राधेश्याम को 4 लाख रूपए का राशि स्वीकृत किया है।

जिले के 9 नागरिक को मिला प्राकृतिक आपदा का लाभ 

इसी प्रकार आकाशीय बिजली (गर्जना) हुए मृत्यु प्रकरण अंतर्गत सरिया तहसील के ग्राम डभरा के आकाशी सिदार की मृत्यु पर पिता दुष्यंत सिदार को, बरमकेला तहसील के ग्राम बोरे के नेहरू लाल पटेल की मृत्यु पर पत्नी नलिनी पटेल को, बिलाईगढ़ तहसील के ग्राम रमतला के रमायणमति की मृत्यु पर पुत्र रविन्द्र कुमार केंवट को 4 लाख रूपए का राशि स्वीकृत किया है। पानी में डूबने से हुए मृत्यु प्रकरण में बिलाईगढ़ तहसील के ग्राम प्रतापगढ़ सलिहा के लक्ष्मण नेताम की मृत्यु पर पत्नि कुमारी बाई नेताम को, सारंगढ़ तहसील के ग्राम छातादेई के सुशीला पटेल की मृत्यु पर उनके पति केशव प्रसाद पटेल को 4 लाख रूपए का राशि स्वीकृत किया है। ये प्रकरण अप्रैल 2023 से जनवरी 2024 तक के बीच में घटित हुए हैं।
Spread the love