महतारी वंदन योजना

रायपुर 31 जनवरी 2024

विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक खत्म हो गयी है। बैठक में कई अहम फैसले लिये गये हैं। प्रदेश के तेंदूपाता संग्रहको को 4000 से बढ़ाकर 5000 रुपए प्रति मनका बोरा करने का निर्णय विष्णुदेव साय कैबिनेट ने लिया है।

वहीं महतारी वंदन योजना को भी कैबिनेट ने पास किया है। आपको बता दें कि महतारी वंदन योजना के तहत 12 हजार रुपये सलाना महिलाओं को दिया जाना है।

संविदा नियुक्ति को लेकर प्रक्रिया में पूर्ववर्ती सरकार के संशोधन को निरस्त कर दिया है।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बैठक की जानकारी दी। बैठक में मोदी गारंटी को लागू करने का सिलसिला जारी है। आज भी मोदी की गारंटी की अहम गारंटी पूरी की गई है। प्रदेश के तेंदूपत्ता संग्राहकों के हित में फैसला लिया गया। अब 5500 प्रति मानक बोरा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा हेतु के लिए। 75 प्रतिशत राशि शासन से और 25 प्रतिशत राशि लघुवनोपाज संघ द्वारा वित्तीय अनुदान के रूप में प्रदान किया जाएगा। महतारी वंदन योजना पर मुहर लगी। वहीं प्रदेश में लिंग विभेद असमानता और जागरूकता की कमी होने के फलस्वरूप राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना लागू करने का निर्णय किया।

21 वर्ष से अधिक आयु की विवाहित महिलाओं को उनकी राशि खाते में ट्रांसफर किया जायेगा। पूर्ववर्ती सरकार छग सिविल सेवा संविदा नियम में 12 जुलाई 2023 संशोधन किया गया था मंत्री परिषद निरस्त करने का निर्णय लिया है। पूर्व में अपात्रता संविदा निवृत्ति के लिए बनाई थी।

दो और चार पहिया वाहनों के टैक्स को लागू करना होगा। महतारी वंदन योजना की विस्तृत रूप रेखा जल्द घोषित करेगी विभाग

Spread the love