सुकमा : 7 मार्च 2023 सुकमा जिला में माओवादियों ने होली से ठीक पहले सरपंच की दिनदहाड़े हत्या कर दहशत फैलाने की कोशिश की हैं। बताया जा रहा हैं कि गांव के सरपंच को नक्सलियों ने अगवा कर हत्या करने के बाद लाश को गांव के करीब फेक दिया। वही इस घटना के साथ ही माओवादियों बीच सड़क पर पोस्टर-बैनर लगाया गया हैं। दोपहर को हुए इस हत्याकांड की अधिकारिक पुष्टि पुलिस विभाग के अफसर नही कर रहे हैं।पूरा देश रंगो का पर्व होली की खुशिया मनाने की तैयारी में हैं। लेकिन इसी खुशी और हर्षोल्लास के बीच सुकमा जिला से दहशत की खबर सामने आ रही हैं। यहां सुकमा थानांतर्गत ग्राम पंचायत पोंगाभेज्जी के सरपंच पुनेम सन्ना की हत्या माओवादियों ने आज कर दी। जानकारी के मुताबिक गांव से कुछ दूरी पर ग्राम रबड़ीपारा के बची घात लगाकर बैठे माओवादियों ने सरपंच पुनेम सन्ना को अगवा करने के बाद उसकी धारदार हथियार से हत्या कर लाश को सड़क पर फेक दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में दहशत का माहौल व्याप्त हैं।दोहपर के वक्त दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड की पुलिस अधिकारियों से लेने का प्रयास किया गया, लेकिन अधिकारियों द्वारा इस घटना की अधिकारिक पुष्टि नही की गयी हैं। स्थानीय सूत्रों की माने तो दहशत फैलाने के लिए माओवादियों ने एक बार फिर गांव के सरपंच पर पुलिस का मुखबिर होने के आरोप में उसकी हत्या की हैं। इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत व्याप्त हैं। वही हत्या की वारदात के बाद सुकमा जिला के ही ऐरगट्टा और कोत्ताचेरू के बीच माओवादियों ने बैनर-पोस्टर लगाया गया हैं। सड़क पर भारी संख्या में फेंके गये पर्चे में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की 113वीं वर्षगाठ मनाने का जिक्र किया गया हैं।

Spread the love