रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ (युवा प्रकोष्ठ) नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य शपथग्रहण का कार्यकम 29 जुलाई 2023, दिन शनिवार समय – दोपहर 02 बजे राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सम्पन्न होना हैं।

युवा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में आयोजित नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल सिंह साहू, तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू, महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू सहित अन्य अतिथिगण शामिल होंगे।

इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ के नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, रायपुर संभाग अध्यक्ष प्रफुल्ल साहू, दुर्ग संभाग अध्यक्ष सनीर साहू, बिलासपुर संभाग अध्यक्ष त्रिशंकु साहू, सरगुजा संभाग अध्यक्ष कमलकांत साहू, बस्तर संभाग अध्यक्ष उत्तम साहू सहित उनके पूरे टीम शपथ लेंगे।

Spread the love