बालोद : प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के चुनाव लड़ने का मन नहीं वाली बात पर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का बयान सामने आया है। अपने इस बयान में गृहमंत्री ने कहा कि किसी के चुनाव नहीं लड़ने से कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं होगा। कांग्रेस एक बड़ी संस्था है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने आगे कहा कि 1 व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ता तो 10 लोग इच्छुक रहते हैं। TS सिंहदेव ने किस भावना से क्यों कहा वो तो वही जाने।

दरअसल, मंत्री टीएस सिंहदेव ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस बार चुनाव लड़ने का मन नही हो रहा है। पहले 5 साल जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी लेने का मन था, लेकिन इस बार ऐसा मन में नही आ रहा है। इसके साथ ही मंत्री ने कहा कि क्या परिस्थिति बनती है ये भविष्य में है। बहुत सारी परिस्थियां रहती है, सभी सार्वजनिक तौर पर नहीं कही जा सकती। परिस्थितियों को लेकर निर्णय करूंगा।

Spread the love